Get App

Daily Voice | बजट में कृषि, हेल्थ और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा फोकस : शिव चनानी

एलारा सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड शिव चनानी ने कहा, अगली तेजी से पहले बाजार के कंसॉलिडेशन के फेज में जाने की उम्मीद है, इसके बाद घरेलू निवेश और कंजम्प्शन के दम पर बाजार को गति मिलेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 30, 2021 पर 4:30 PM
Daily Voice | बजट में कृषि, हेल्थ और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा फोकस : शिव चनानी
एलारा सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड शिव चनानी

हाल की गिरावट के बाद अब बाजार कंसोलिडेशन के फेज में चला जाएगा। फिर घरेलू निवेश और कंजम्प्शन के दम पर ही बाजार को गति मिलेगी। एलारा सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड शिव चनानी ने मनीकंट्रोल के साथ बातचीत में यह बात कही। बजट के संबंध में उन्होंने कहा कि वह बजट में एग्रीकल्चर, हेल्थ और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ज्यादा जोर दिए जाने की उम्मीद करते हैं।

2022 में घटेंगी ब्याज दरें

इक्विटी रिसर्च और फंड मैनेजमेंट में 20 साल का अनुभव रखने वाले चनानी ने ग्लोबल फैक्टर्स पर कहा कि उन्हें वर्ष 2022 में यूएस फेड के दरों में बढ़ोतरी करने की उम्मीद है। साथ ही मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी फरवरी, 2022 में रेपो रेट के मामले में सामान्य रुख अपनाएगी और वित्त वर्ष 23 की दूसरी तिमाही में रेपो रेट में पहली बढ़ोतरी दिख सकती है। उन्होंने कहा, “हम वित्त वर्ष 23 में 50-75 बीपीएस की बढ़ोतरी की उम्मीद करते हैं।”

 Binance Coin BNB : इस क्रिप्टोकरंसी ने 2021 में दिया 1,300% रिटर्न, बिटकॉइन और ईथर को छोड़ा पीछे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें