Get App

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में शानदार रौनक, BitCoin में 2% से अधिक उछाल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी रौनक है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन हैं। इसमें भी सिर्फ दो क्रिप्टो लगभग फ्लैट भाव पर हैं और बाकी में एक फीसदी के करीब या इससे अधिक की तेजी है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक दो फीसदी से अधिक बढ़ी है और क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा भी बढ़ा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 20, 2023 पर 5:10 PM
Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में शानदार रौनक, BitCoin में 2% से अधिक उछाल
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.19 कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 51.22% है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी रौनक है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन हैं। इसमें भी सिर्फ दो क्रिप्टो- यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) और टेथर (Tether) लगभग फ्लैट भाव पर हैं और बाकी में एक फीसदी के करीब या इससे अधिक की तेजी है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक दो फीसदी से अधिक बढ़ी है और क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा भी बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 2.39 फीसदी की गिरावट के साथ 37,361.27 डॉलर (31.14 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक 4 फीसदी से अधिक बढ़ी है और यह 2000 डॉलर के पार पहुंच गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 2.48% की तेजी आई है और यह 1.42 लाख करोड़ डॉलर (118.36 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

BSE के इन इंडेक्स में बड़े बदलाव का ऐलान; S&P BSE 100 में शामिल होंगे Yes Bank, IDFC First Bank

वीकली तीन क्रिप्टो रेड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें