Get App

Crypto Price: BitCoin फिर $26000 के पार, टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में तेज हलचल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज सुस्ती छाई हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में दो फीसदी से अधिक हचलल है। बाकी सभी क्रिप्टो में एक फीसदी से कम ही उतार-चढ़ाव है। वहीं बिटक्वॉइन (BitCoin) में आधे फीसदी से कम तेजी है लेकिन यह 26 हजार डॉलर के पार एक बार फिर पहुंच गया है और मार्केट में स्थिति भी मजबूत हुई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 22, 2023 पर 5:08 PM
Crypto Price: BitCoin फिर $26000 के पार, टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में तेज हलचल
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.15 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.26% है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज सुस्ती छाई हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो- कार्डानो (Cardano) में दो फीसदी से अधिक गिरावट है। बाकी सभी क्रिप्टो में एक फीसदी से कम ही उतार-चढ़ाव है। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसमें आधे फीसदी से कम तेजी है लेकिन यह 26 हजार डॉलर के पार एक बार फिर पहुंच गया है और मार्केट में स्थिति भी मजबूत हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.35 फीसदी की तेजी के साथ 26,041.05 डॉलर (21.61 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.10% की तेजी आई है और यह 1.05 लाख करोड़ डॉलर (87.14 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

Multibagger Stocks: डेढ़ रुपये के शेयर ने फटाफट बना दिया करोड़पति, अभी भी बंपर कमाई का है मौका

वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें