Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज सुस्ती छाई हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में सिर्फ एक क्रिप्टो ट्रॉन (Tron) ही रेड जोन में हैं। हालांकि दूसरी तरफ जो क्रिप्टो ग्रीन जोन में हैं, उनमें से सिर्फ दो- एथेरियम (Ethereum) और सोलाना (Solana) में ही एक फीसदी से अधिक उछाल है। बाकी में एक फीसदी से भी कम तेजी है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक आधे फीसदी से अधिक बढ़ी है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा फीका हुआ है। एक बिटकॉइन अभी 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ 26,401.45 डॉलर (22.96 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।
