Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो- डोजेक्वॉइन (Dogecoin) में एक फीसदी से अधिक हलचल है और यह भी रेड जोन में है। बाकी के सभी क्रिप्टो में एक फीसदी से कम उतार-चढ़ाव है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक आधे फीसदी से अधिक बढ़ी है और मार्केट में इसका दबदबा भी बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 0.70 फीसदी की तेजी के साथ 29,272.09 डॉलर (24.25 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।
