Get App

Cryptocurrencies Prices Today: 21500 के आसपास नजर आया बिटकॉइन, ये रहा क्रिप्टो बाजार का हाल

ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप बीते 24 घंटे में मामूली बढ़त रही। मार्केट कैप 1.04 ट्रिलियन डॉलर रहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 26, 2022 पर 4:56 PM
Cryptocurrencies Prices Today: 21500 के आसपास नजर आया बिटकॉइन, ये रहा क्रिप्टो बाजार का हाल
क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप 1.04 ट्रिलियन डॉलर रहा।

Cryptocurrencies Prices Today: क्रिप्टो बाजार में शुक्रवार को तेजी नजर आई। दुनिया की सबसे बड़ी और मशहूर क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन लगभग फ्लैट रहा। यह 21,500 डॉलर के आसपास कारोबार करता नजर आया। आज ईथर, शीबा इनु, Polkadot, Avalanche, Tether मे भी तेजी नजर आई।

 

ईथर में बढ़त

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में बढ़त रही। ईथर 1,645 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। बीते दिनों ईथर ने क्रिप्टो बाजार में 2,000 डॉलर के लेवल को पार किया था लेकिन उसके बाद से इसमें करेक्शन आया। ब्लॉकचेन के सॉफ्टवेयर अपग्रेड जिसे मर्ज का नाम दिया गया है, वह अगले महीने 10 से 20 सितंबर के बीच पूरा हो सकता है। ऐसे में आगे इसकी कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें