Get App

Layoff News: Disney में बड़ी छंटनी की योजना, इतने एंप्लॉयीज को कंपनी से निकाला जाएगा बाहर

Disney ने फरवरी में ही इसे लेकर संकेत दे दिए थे। कंपनी ने अपने 2.20 लाख एंप्लॉयीज के वर्कफोर्स से करीब 7 हजार पोजिशन्स को खत्म करने की योजना के बारे में खुलासा किया था। कंपनी ने यह योजना सालाना लागत में से करीब 550 करोड़ डॉलर (45167.10 करोड़ रुपये) बचाने की स्ट्रैटजी के तहत तैयार की है। कंपनी ने डिज्नी एंटरटेनमेंट समेत कई सेगमेंट से कटौती की योजना तैयार की है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 19, 2023 पर 11:09 AM
Layoff News: Disney में बड़ी छंटनी की योजना, इतने एंप्लॉयीज को कंपनी से निकाला जाएगा बाहर
Layoff News: वाल्ट डिज्नी (Walt Disney) में एक और बड़ी छंटनी होने वाली है। कंपनी अगले हफ्ते हजारों एंप्लॉयीज को बाहर निकालने वाली है। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक इसकी मार टीवी, फिल्म, थीम पार्क और कॉरपोरेट पोजिशन्स पर पड़ेगी।

Layoff News: वाल्ट डिज्नी (Walt Disney) में एक और बड़ी छंटनी होने वाली है। कंपनी अगले हफ्ते हजारों एंप्लॉयीज को बाहर निकालने वाली है। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक इसकी मार टीवी, फिल्म, थीम पार्क और कॉरपोरेट पोजिशन्स पर पड़ेगी। कंपनी के हर कारोबारी सेगमेंट में इसकी तलवार चलेगी। इसके तहत हजारों एंप्लॉयीज की नौकरी जाएगी। इससे एंटरटेनमेंट डिवीजन के करीब 15 फीसदी एंप्लॉयीज प्रभावित होंगे। जिन एंप्लॉयीज की छंटनी होनी है, उसमें से कुछ को 24 अप्रैल तक सूचना भेज दी जाएगी। बता दें कि पिछले कुछ समय से दिग्गज कंपनियों में बड़ी संख्या में छंटनी की मार पड़ रही है।

फरवरी में ही Disney ने दे दिए थे संकेत

डिज्नी ने फरवरी में ही इसे लेकर संकेत दे दिए थे। कंपनी ने अपने 2.20 लाख एंप्लॉयीज के वर्कफोर्स से करीब 7 हजार पोजिशन्स को खत्म करने की योजना के बारे में खुलासा किया था। कंपनी ने यह योजना सालाना लागत में से करीब 550 करोड़ डॉलर (45167.10 करोड़ रुपये) बचाने की स्ट्रैटजी के तहत तैयार की है। कंपनी ने डिज्नी एंटरटेनमेंट समेत कई सेगमेंट से कटौती की योजना तैयार की है। डिज्नी एंटरटेनमेंट को इस साल कंपनी के रीस्ट्रक्चरिंग के तहत बनाया गया था और इसमें कंपनी के मूवी और टीवी प्रोडक्शन और स्ट्रीमिंग समेत डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार शामिल था।

Amazon Layoff: एमेजॉन में फिर छंटनी, इस बार इन एंप्लॉयीज पर चल रही तलवार

बाकी अहम मीडिया कंपनी में भी छंटनी की मार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें