Get App

वेदांता के साथ Foxconn ने तोड़ी डील, भारत में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने का था प्लान

वेदांता और फॉक्सकॉन कंपनियां मिलकर भारत में सेमीकंडक्टर बनाने का प्लांट लगाने वाली थी। Foxconn और वेदांता ने पिछले साल यह डील साइन की थी। लेकिन अब यह डील टूट गई जिससे भारत में सेमीकंडक्टर लगाने का वेदांता का प्लान खटाई में पड़ गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 10, 2023 पर 8:38 PM
वेदांता के साथ Foxconn ने तोड़ी डील, भारत में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने का था प्लान
Foxconn और वेदांता ने पिछले साल यह डील साइन की थी

ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन ने सोमवार को वेदांता लिमिटेड के साथ अपनी जेवी तोड़ दी है। दोनों कंपनियां मिलकर भारत में सेमीकंडक्टर बनाने का प्लांट लगाने वाली थी। Foxconn और वेदांता ने पिछले साल यह डील साइन की थी। ताइवान की इस कंपनी ने गुजरात में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने के लिए 19.5 अरब डॉलर निवेश करने के लिए पैक्ट साइन किया था।

Foxconn एक ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। कंपनी ने कहा कि वह JV से Foxconn का नाम हटाएंगे क्योंकि जेवी पर अब वेदांता का पूरा हक है।

Foxconn और वेदांता ने पिछले साल यह डील साइन की थी। ताइवान की इस कंपनी ने गुजरात में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने के लिए 19.5 अरब डॉलर निवेश करने के लिए पैक्ट साइन किया था।

Foxconn ने कहा कि अब इस कंपनी का उसका कोई कनेक्शन नहीं है। इससे ओरिजनल नाम को लेकर कंफ्यूजन हो रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें