Get App

Russia-Ukraine Conflict: आलीशान महल, महंगे यॉट, प्राइवेट जेट.. इससे बड़ी है पुतिन की दौलत की लिस्ट

ब्लैक सी के पूर्वी तट पर पुतिन का एक आलीशान महल है। इसकी वैल्यू 1 अरब डॉलर से ज्यादा बताई जाती है। लंबे समय तक यह महल पुतिन का होने की अटकले लगाई जा रही थीं। लेकिन, पिछले साल विपक्ष के नेता एलेक्सी नेवेलनी के एक डॉक्युमेंट्री रिलीज करने के बाद मामला साफ हो गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 04, 2022 पर 7:30 PM
Russia-Ukraine Conflict: आलीशान महल, महंगे यॉट, प्राइवेट जेट.. इससे बड़ी है पुतिन की दौलत की लिस्ट
पुतिन ने पब्लिक में खुद को साफसुथरा रखने की कोशिश की है। उन्होंमे 2020 में अपनी इनकम 1 करोड़ रुबल से भी कम घोषित की थी। डॉलर के मुकाबले रूबल की वैल्यू गिरने के बाद तो यह दौलत घटकर करीब 93,000 डॉलर रह गई है। लेकिन यह सिर्फ छलावा है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) अपने हाई लाइफस्टाइल के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। वह अकूत दौलत के मालिक हैं। उन्होंने इस बात का ख्याल रखा है कि उनका दामन साफ नजर आए। लेकिन, उनके दोस्त और रिश्तेदारों की बेशुमार दौलत यह बताती है कि जिसकी बदलौत यह दौलत कमाई गई, वह कितना अमीर होगा। आइए पुतिन और उनके दोस्त-रिश्तेदारों की दौलत के बारे में जानने की कोशिश करते हैं।

पुतिन ने पब्लिक में खुद को साफसुथरा रखने की कोशिश की है। उन्होंमे 2020 में अपनी इनकम 1 करोड़ रुबल से भी कम घोषित की थी। डॉलर के मुकाबले रूबल की वैल्यू गिरने के बाद तो यह दौलत घटकर करीब 93,000 डॉलर रह गई है। लेकिन, आप इस दौलत पर नहीं जाइए। असल कहानी कुछ और है।

यह जगजाहिर हो चुका है कि ब्लैक सी के पूर्वी तट पर पुतिन का एक आलीशान महल है। इसकी वैल्यू 1 अरब डॉलर से ज्यादा बताई जाती है। लंबे समय तक यह महल पुतिन का होने की अटकले लगाई जा रही थीं। लेकिन, पिछले साल विपक्ष के नेता एलेक्सी नेवेलनी के एक डॉक्युमेंट्री रिलीज करने के बाद मामला साफ हो गया।

डॉक्युमेंट्री में यह दिखाया गया है कि महल पर रूसी राष्ट्रपति के मालिकाना हक को छुपाने के लिए जटिल क्रॉस-होल्डिंग का सहारा लिया गया। जब पुतिन पर इस मामले में दबाव बढ़ने लगा तो उनके पूर्व जूडो पार्टनर और अरबपति अर्केडी रोटेनबर्ग को आगे आना पड़ा। उन्होंने इस महल को अपना बताकर इस मामले को खत्म करने की कोशिश की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें