Get App

Honasa Consumer Q2 Results: घाटे से मुनाफे में आई मामाअर्थ की पेरेंट कंपनी, रेवेन्यू भी उछला; शेयरों पर रहेगी नजर

Honasa Consumer Q2 Results: Mamaearth की पैरेंट कंपनी Honasa Consumer ने सितंबर तिमाही में ₹39 करोड़ का मुनाफा कमाया है। कंपनी का रेवेन्यू 16% बढ़ा जबकि Mamaearth और The Derma Co दोनों ब्रांड्स ने मजबूत परफॉर्मेंस दिखाई। शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 12, 2025 पर 8:25 PM
Honasa Consumer Q2 Results: घाटे से मुनाफे में आई मामाअर्थ की पेरेंट कंपनी, रेवेन्यू भी उछला; शेयरों पर रहेगी नजर
Honasa Consumer का शेयर बुधवार को 3.31% बढ़कर 283.95 रुपये पर बंद हुआ।

Honasa Consumer Q2 Results: लोकप्रिय कॉस्मेटिक्स और स्किनकेयर ब्रांड्स Mamaearth और The Derma Co की पेरेंट कंपनी Honasa Consumer ने सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी को मौजूदा वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में ₹39 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को ₹18.57 करोड़ का नेट लॉस हुआ था।

रेवेन्यू और खर्च में हल्की बढ़त

Honasa Consumer का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 16% बढ़कर ₹538 करोड़ रही। एक साल पहले यह ₹461.8 करोड़ था। वहीं, कंपनी का कुल खर्च मामूली रूप से बढ़कर ₹505 करोड़ रहा।

Honasa का EBITDA ₹48 करोड़ रहा, और EBITDA मार्जिन 8.4% दर्ज किया गया। कंपनी के चेयरमैन, सीईओ और को-फाउंडर वरुण अलघ (Varun Alagh) ने कहा, 'हमारी फोकस कैटेगरीज ने कुल रेवेन्यू का 75% से ज्यादा योगदान दिया। इससे हमारी कैटेगरी-फर्स्ट स्ट्रैटेजी की सफलता फिर से साबित हुई। देशभर में वितरण नेटवर्क और ब्रांड बिल्डिंग ने कंज्यूमर एंगेजमेंट को मजबूत किया है।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें