Get App

LinkedIn Layoff: लिंक्डइन ने इस साल दूसरी बार किया छंटनी का ऐलान, 668 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

LinkedIn Layoff: माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन (Microsoft) में छंटनी होने जा रही है। कंपनी ने सोमवार को एक बयान में बताया कि वह कुल 668 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है। इसमें इंजीनियरिंग से लेकर टैलेंट और फाइनेंस टीम में काम करने वाले कर्मचारी शामिल हैं। इस साल यह दूसरी बार है, जब लिंक्डइन अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 16, 2023 पर 11:14 PM
LinkedIn Layoff: लिंक्डइन ने इस साल दूसरी बार किया छंटनी का ऐलान, 668 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी
LinkedIn Layoff: लिंक्डइन ने इससे पहले मई में 716 लोगों को नौकरी से निकाला था

LinkedIn Layoff: माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन (LinkedIn) में छंटनी होने जा रही है। कंपनी ने सोमवार को एक बयान में बताया कि वह कुल 668 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है। इसमें इंजीनियरिंग से लेकर टैलेंट और फाइनेंस टीम में काम करने वाले कर्मचारी शामिल हैं। इस साल यह दूसरी बार है, जब लिंक्डइन अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। प्रोफेशनल्स के बीच लोकप्रिय यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन दिनों में रेवेन्यू ग्रोथ में सुस्ती का सामना कर रहा है। कंपनी में कुल करीब 20,000 कर्मचारी हैं और इस छंटनी की चपेट में 3% से ज्यादा कर्मचारी आने वाली है।

इससे पहले मई में लिंक्डइन ने 716 लोगों को नौकरी से निकाला था। उस वक्त अधिकतर छंटनी सेल्स, ऑपरेशंस और सपोर्ट टीम से हुई थी। सिर्फ लिंक्डइन ही नहीं, बल्कि पूरे टेक्नोलॉजी सेक्टर के कर्मचारियों के लिए यह साल काफी बुरा रहा है। अनिश्चित आर्थिक माहौल के बीच टेक कंपनियों ने इस साल हजारों-लाखों की संख्या में लोगों की छंटनी की है।

एंप्लॉयमेंट फर्म "चैलेंजर ग्रे एंड क्रिस्मस" की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टेक्नोलॉजी सेक्टर में सिर्फ इस साल की पहली छमाही में करीब 1,41,516 कर्मचारियों की नौकरी गई है। जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 6,000 लोगों को था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें