दिल्ली और एनसीआर में प्रमुख दूध सप्लायर मदर डेयरी (Mother Dairy) बढ़ती उपभोक्ता मांग के बीच अपने कारोबार का विस्तार करने जा रही है। कंपनी ने दूध के साथ-साथ फल और सब्जियों की प्रोसेसिंग के लिए दो नए प्लांट लगाने पर 650 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। इसके अलावा कंपनी अपने मौजूदा प्लांट की क्षमता का विस्तार करने के लिए 100 करोड़ रुपये का निवेश भी करेगी।
