Get App

दिल्ली से जिम कार्बेट जाना होगा अब और आसान, नितिन गडकरी ने 1,842 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने वाले NH-734 के मुरादाबाद-ठाकुरवाड़ा-काशीपुर खंड के सुधार और अपग्रेडेशन के लिए 1841.92 करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी दी गई है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 01, 2022 पर 7:28 PM
दिल्ली से जिम कार्बेट जाना होगा अब और आसान, नितिन गडकरी ने 1,842 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
हाईवे को EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) मोड के जरिए अपग्रेड किया जाएगा

दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए जिम कार्बेट पार्क जाना अब पहले से अधिक आसान और सुलभ होने वाला है। केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्रालय ने नेशनल हाईवे-734 ( NH-734) के मुरादाबाद - ठाकुरवाड़ा - काशीपुर खंड के सुधार अपग्रेडेशन के लिए 1841.92 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने मंगलवार 1 नवंबर को एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। हाईवे को EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) मोड के जरिए अपग्रेड किया जाएगा।

नितिन गडकरी ने एक ट्वीट में बताया, "उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड इन दो राज्यों को जोड़ते हुए NH-734 के मुरादाबाद - ठाकुरवाड़ा - काशीपुर खंड के (मुरादाबाद और अमरोहा जिले के मुरादाबाद और काशीपुर बाईपास सहित) सुधार और उन्नयन कार्य को EPC मोड के तहत 1841.92 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है।"

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "33.724 किमी लंबाई के (Flexible pavement सहित) मार्ग का यह सुधार कार्य 2 साल की अवधि में पूरा किया जाएगा। मुरादाबाद बाईपास कॉरिडोर NH-734 यानी मुरादाबाद-काशीपुर महामार्ग से जोड़ने पर यात्रा का समय काफी कम होगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें