Get App

GST Collections: नवंबर में ₹1.46 लाख करोड़ रहा जीएसटी कलेक्शन, पिछले महीने से 3.6% कम

GST Collections: भारत सरकार का नवबंर महीने में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) के जरिए कलेक्शन करीब 1.46 लाख करोड़ रुपये रहा, जो अक्टूबर महीने से करीब 3.6% कम है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 01, 2022 पर 4:52 PM
GST Collections: नवंबर में ₹1.46 लाख करोड़ रहा जीएसटी कलेक्शन, पिछले महीने से 3.6% कम
वित्त मंत्रालय ने गुरुवार 1 दिसंबर को GST कलेक्शन के आंकड़े जारी किए

GST Collections: भारत सरकार का नवबंर महीने में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) के जरिए कलेक्शन करीब 1.46 लाख करोड़ रुपये रहा। यह आंकड़ा पिछले साल नवंबर महीने में हुए GST कलेक्शन से करीब 10.9% अधिक है। हालांकि अक्टूबर महीने के GST कलेक्शन के मुकाबले यह करीब 3.9 कम है। वित्त मंत्रालय (Finance ministry) ने गुरुवार 1 दिसंबर को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी।

अक्टूबर महीने में सरकार का GST कलेक्शन 1.52 लाख करोड़ रुपये रहा था। वहीं पिछले साल नवंबर में 1.32 लाख करोड़ रुपये का GST कलेक्शन हुआ था।

नवंबर महीने में कम कलेक्शन के बावजूद, यह लगातार 9वां महीना है, जब GST कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है।

नवंबर में 1.46 लाख करोड़ रुपये के कुल GST कलेक्शन में से सेंट्रल जीएसटी कलेक्शन 25,681 करोड़ रुपये, जबकि स्टेट जीएसटी कलेक्शन 32,651 करोड़ रुपये रहा। वहीं इंटीग्रेटेड जीएसटी कलेक्शन 77,103 करोड़ रुपये रहा है और सेस कलेक्शन 10,433 करोड़ रुपये रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें