Get App

RBI इस हफ्ते 0.50% बढ़ा सकता है इंटरेस्ट रेट, मनीकंट्रोल पोल में इकोनॉमिस्ट्स का अनुमान

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक 28 सितंबर यानी बुधवार को शुरू हो गई है। इसके नतीजे 30 सितंबर यानी शुक्रवार को आएंगे। अगर केंद्रीय बैंक रेपो रेट 0.50 फीसदी बढ़ाता है तो यह इंटरेस्ट रेट में लगातार चौथी वृद्धि होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 29, 2022 पर 9:50 AM
RBI इस हफ्ते 0.50% बढ़ा सकता है इंटरेस्ट रेट, मनीकंट्रोल पोल में इकोनॉमिस्ट्स का अनुमान
अभी रेपो रेट 5.40 फीसदी पर है। वृद्धि के बाद यह 5.90 फीसदी पर पहुंच जाएगा, जो अप्रैल 2019 के बाद सबसे ज्यादा रेपो रेट होगा।

RBI 30 सितंबर को इंटरेस्ट रेट 0.50 फीसदी बढ़ा सकता है। मनीकंट्रोल के पोल से यह संकेत मिले हैं। इस पोल में 20 इकोनॉमिस्ट्स ने हिस्सा लिए। इसकी वजह यह है कि इनफ्लेशन अब भी केंद्रीय बैंक के टारगेट से ज्यादा है। इसलिए फिलहाल महंगाई को काबू में करने पर RBI का फोकस बना रहेगा।

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक 28 सितंबर यानी बुधवार को शुरू हो गई है। इसके नतीजे 30 सितंबर यानी शुक्रवार को आएंगे। अगर केंद्रीय बैंक रेपो रेट 0.50 फीसदी बढ़ाता है तो यह इंटरेस्ट रेट में लगातार चौथी वृद्धि होगी। इससे रेपो रेट बढ़कर 5.90 फीसदी पर पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़ें : K Raheja की सब्सिडियरी ने मुंबई के सायन में 120 करोड़ रुपये में खरीदी लैंड, जानें क्यों हॉट हो रहा यह इलाका

अभी रेपो रेट 5.40 फीसदी पर है। वृद्धि के बाद यह 5.90 फीसदी पर पहुंच जाएगा, जो अप्रैल 2019 के बाद सबसे ज्यादा रेपो रेट होगा। इस साल मई से अब तक RBI रेपो रेट 1.40 फीसदी बढ़ा चुका है। RBI यह स्पष्ट कर चुका है कि फिलहाल उसकी प्राथमिकता महंगाई को काबू में करना है। अगस्त में रिटेल इनफ्लेशन फिर से 7 फीसदी पर पहुंच गया। जुलाई में इसमें थोड़ी नरमी देखने को मिली थी। तब यह 6.71 फीसदी था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें