Samvardhana Motherson : संवर्धना मदरसन इंटरनेशनल लि. (SAMIL) ने कहा कि उसकी सब्सिडियरी संवर्धना मदरसन ऑटोमोटिव सिस्टम ग्रुप बीवी (SMRPBV) सास ऑटोसिस्टमटेक्निक जीएमबीएच में फ्रांस की ऑटोमोटिव सप्लायर फॉरेसिया (Faurecia) की पूरी हिस्सेदारी खरीदने पर राजी हो गई है। यह सौदा 57.75 करोड़ डॉलर में हुआ है। मदरसन सूमी सिस्टम्स ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि कॉकपिट मॉड्यूल इंटिग्रेटर सास ऑटोमोटिव इंडस्ट्री को असेंबली और लॉजिस्टिक सेवाएं उपलब्ध कराती है। 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त वर्ष के दौरान उसका ग्रॉस रेवेन्यू 4.4 अरब यूरो रहा था।
