Get App

Indian Bank के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बने शिव बजरंग सिंह, जानिए डिटेल

Indian Bank ने आज मंगलवार को बताया कि सिंह ने तत्काल प्रभाव से पदभार संभाल लिया है। उनकी नियुक्ति 9 अक्टूबर से ही प्रभावित हो गई है। सिंह के पास एमबीए की डिग्री है। इंडियन बैंक के शेयरों में आज 10 अक्टूबर को 1.53 फीसदी की तेजी आई है

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Oct 10, 2023 पर 8:43 PM
Indian Bank के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बने शिव बजरंग सिंह, जानिए डिटेल
इंडियन बैंक ने शिव बजरंग सिंह को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ED) नियुक्त किया है।

Indian Bank : पब्लिक सेक्टर के इंडियन बैंक ने शिव बजरंग सिंह को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ED) नियुक्त किया है। बैंक ने आज मंगलवार को बताया कि सिंह ने तत्काल प्रभाव से पदभार संभाल लिया है। उनकी नियुक्ति 9 अक्टूबर से ही प्रभावित हो गई है। सिंह के पास एमबीए की डिग्री है। इंडियन बैंक के शेयरों में आज 10 अक्टूबर को 1.53 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक 409.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

कैसा रहा है कैरियर

चेन्नई मुख्यालय वाले इंडियन बैंक ने बयान में कहा कि नई जिम्मेदारी संभालने से पहले सिंह बैंक ऑफ इंडिया के चीफ जनरल मैनेजर के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने भारत और विदेशों दोनों में सर्विस की थी। वह बैंक के लुधियाना और रायगढ़ जोन के जोनल मैनेजर और आर्यावर्त बैंक (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक) के चेयरमैन थे।

ये हैं अनुभव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें