स्टार्टअप की दुनिया में भारतपे (BharatPe) जाना माना नाम है। को-फाउंडर अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) के कंपनी से बाहर निकलने के बाद से यह लगातार चर्चा में बना हुआ है। कुछ दिन पहले इसके सीईओ सुहैल समीर (Suhail Sameer) ने इस्तीफा दिया और अब भारतपे (BharatPe) का घाटा चर्चा में है। इसे वित्त वर्ष 2021-22 में 5594 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ जिसने चौंकाया है। हालांकि कंपनी का कहना है कि भारी-भरकम घाटा अकाउंटिंग के एक नियम के चलते है। वित्त वर्ष 2022 में कंपनी का रेवेन्यू 169 फीसदी बढ़कर 321 करोड़ रुपये रहा। हालांकि घाटा सालाना आधार पर 2961 करोड़ रुपये से 89 फीसदी बढ़कर 5594 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
