Get App

TCS एंप्लॉयीज के लिए सालाना इंक्रीमेंट का ऐलान, टॉप परफॉर्मर्स को डबल डिजिट में मिलेगी हाइक

TCS का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा जनवरी-मार्च 2024 में सालाना आधार पर 9.1 प्रतिशत बढ़कर 12,434 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 11,392 करोड़ रुपये था। चौथी तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 3.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,237 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। एक साल पहले जनवरी-मार्च 2023 तिमाही में यह 59,162 करोड़ रुपये रहा था

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 12, 2024 पर 7:56 PM
TCS एंप्लॉयीज के लिए सालाना इंक्रीमेंट का ऐलान, टॉप परफॉर्मर्स को डबल डिजिट में मिलेगी हाइक
TCS में मार्च तिमाही के दौरान नौकरी छोड़ने की दर घटकर 12.5 प्रतिशत पर आ गई।

TCS Salary Hike: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) ने 1 अप्रैल से 4.5-7% की सीमा में वार्षिक वेतन वृद्धि की घोषणा की है। साथ ही यह भी कहा है कि कंपनी के टॉप परफॉर्मर्स को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए डबल डिजिट में सालाना इंक्रीमेंट मिलेगा। वित्त वर्ष 2024 और जनवरी-मार्च 2024 के लिए वित्तीय नतीजों को लेकर जारी किए गए बयान में कंपनी के चीफ HR ऑफिसर मिलिंद लक्कड़ ने कहा, 'हमें अपनी वर्कफोर्स के लिए वार्षिक वेतन वृद्धि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जैसा कि हमने हर साल किया है। टॉप परफॉर्मर्स को डबल डिजिट में हाइक मिलती है।'

इससे पहले के वित्त वर्ष में, TCS ने 'असाधारण प्रदर्शन करने वालों' के लिए वेतन में 12-15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। साथ ही प्रमोशन भी किए थे। वेतन बढ़ोतरी 1 अप्रैल, 2023 से लागू हुई थी। ।

नौकरी छोड़ने की दर घटकर 12.5%

TCS में मार्च तिमाही के दौरान नौकरी छोड़ने की दर घटकर 12.5 प्रतिशत पर आ गई, जो इससे पहले की तिमाही में 13.3 प्रतिशत थी। लक्कड़ ने यह भी कहा कि कंपनी छोड़ने की दर गिरकर 12.5% पर आने, कैंपस हायरिंग को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने, कस्टमर विजिट में बढ़ोतरी और कर्मचारियों के कार्यालय लौटने से हमारे डिलीवरी सेंटर्स में हलचल काफी तेज हुई है और हमारे सहयोगियों का मनोबल बढ़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें