Get App

Crude Oil Price: 1 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा क्रूड का भाव, क्या $70 के पार जाएगा भाव, जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

Crude Oil Price: कच्चे तेल का भाव 1 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा है। ब्रेंट का भाव 67 डॉलर के पार निकला है जबकि WTI में भी $65 के ऊपर कारोबार कर रहा है। ट्रेडर्स शॉर्ट पोजिशन कम कर रहे हैं, जिससे क्रूड की कीमतों को सहारा मिला

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 10, 2025 पर 1:01 PM
Crude Oil Price: 1 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा क्रूड का भाव, क्या $70 के पार जाएगा भाव, जानें क्या है एक्सपर्ट की राय
MCX पर क्रूड की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में कच्चे तेल में 4 फीसदी का उछाल आया है जबकि 1 महीने में 9 फीसदी की तेजी आई है

Crude Oil Price: कच्चे तेल का भाव 1 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा है। ब्रेंट का भाव 67 डॉलर के पार निकला है जबकि WTI में भी $65 के ऊपर कारोबार कर रहा है। ट्रेडर्स शॉर्ट पोजिशन कम कर रहे हैं, जिससे क्रूड की कीमतों को सहारा मिला। इधर एमसीएक्स पर कच्चे तेल का दाम भी 5600 के पार निकला है।

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने ईरान में बढ़ते यूरेनियम स्टॉक पर चिंता जताई। अमेरिका और ईरान इस हफ्ते वियना में नई बातचीत करेंगे। चीन-अमेरिका वार्ता में हर शब्द पर बाजारों की नजर है। लंदन में आज दोनों के बीच दूसरे दिन की बैठक होगी। मांग बढ़ने की उम्मीद से भी कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। यूक्रेन पर रूस के हमलों से भी तेजी आई। लॉस एंजेलिस की स्थिति से राजनीतिक तनाव बढ़ा है और तेल की कीमतें भी बढ़ रही हैं। अमेरिका-ईरान न्यूक्लीयर डील पर अनिश्चितता बनी हुई है

MCX पर क्रूड की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में कच्चे तेल में 4 फीसदी का उछाल आया है जबकि 1 महीने में 9 फीसदी की तेजी आई है। हालांकि जनवरी 2025 में अब तक क्रूड ने 9 फीसदी की गिरावट दिखाई दी है। वहीं 1 साल में इसमें 12 फीसदी की गिरावट आई है।

जब कोई बहुत बड़ी खबर न आ जाएं तब तक दाम नहीं चढ़ेंगे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें