डॉलर इंडेक्स में मजबूती के बीच नेचुरल गैस नीचे कारोबार कर रहा है लेकिन सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। इस बीच अमेरिका के ऐलानों के बाद आज क्रूड की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।
डॉलर इंडेक्स में मजबूती के बीच नेचुरल गैस नीचे कारोबार कर रहा है लेकिन सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। इस बीच अमेरिका के ऐलानों के बाद आज क्रूड की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।
तेजी में क्रूड
ब्रेंट क्रूड 82 डॉलर के पार निकला है। क्रूड ने ब्रेंट पर 82.67 डॉलर का हाई लगाया है। दरअसल US प्रेसिडेंट के ऐलान के बाद इसमे तेजी आई है। बाजार को ज्यादा ऐलान की उम्मीद थी । बाजार की नजर OPEC+ की दिसंबर में होने वाली बैठक पर है । ओपेक देशों को 4 लाख बैरल/दिन उत्पादन बढ़ाने पर फैसला लेना है।
कच्चे तेल पर बड़ी खबर
कच्चे तेल की कीमतें कम करने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। US, भारत समेत कई देश ऑयल रिजर्व से क्रूड जारी करेंगे। भारत ने 50 लाख बैरल जारी करने का फैसला किया है। US ने भी 5 करोड़ बैरल तेल जारी करेगा। आज जापान 42 लाख बैरल क्रूड जारी करने का ऐलान कर सकता है। वहीं 15 लाख बैरल कच्चा तेल UK भी जारी सकता है।
दबाव में आया नेचुरल गैस
नेचुरल गैस की कीमतों में तेजी पर ब्रेक लगा है। MCX पर भाव करीब 2% टूटा है। इंटरनेशनल मार्केट में भी भाव 1.25% से ज्यादा गिरे है। बाइडेन प्रशासन के फैसले के बाद कल नेचुरल गैस के दाम चढ़े थे। US की रूस के नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन पर सख्ती की गई है। US ने परियोजना से जुड़े लोगों और पोतों पर प्रतिबंध लगाया है। जबकि रूस परियोजना के जरिए गैस जर्मनी तक पहुंचाना चाहता है। US को यूरोप में रूस की पहुंच बढ़ने का डर है। परियोजना में कई यूरोपीय कम्पनियों का भी निवेश है।
चमका सोना, चमकी चांदी
कल कि गिरावट के बाद आज सोने-चांदी में तेजी देखने को मिल रही है। MCX पर सोने का भाव 47600 के ऊपर कारोबार कर रहा है। COMEX पर सोना 1800 डॉलर के करीब नजर आ रहा है। वहीं MCX पर चांदी का भाव 62700 के ऊपर निकला है। दरअसल डॉलर में मजबूती के बाद भी सोने-चांदी में तेजी देखने को मिल रही है जिसकी सबसे बड़ी वजह यह भी है कि USFED जल्द ब्याज दरें बढ़ा सकता है। बैंक ऑफ इंग्लैंड दिसंबर में दरें बढ़ा सकता है। US का 10 साल बॉन्ड यील्ड अब भी 1.60% के ऊपर है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।