Get App

TCS Layoffs: छंटनी में शामिल कर्मचारियों को कंपनी दे रही 2 साल तक की सैलरी का ऑफर

TCS Layoffs: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में इन दिनों छंटनी चल रही है। कंपनी छंटनी में शामिल कर्मचारियों को नौकरी से हटाने के लिए आकर्षक सेवरेंस पैकेज (नौकरी छोड़ने पर मिलने वाला मुआवजा) ऑफर कर रही है। कंपनी ऐसे कर्मचारियों को जिनकी स्किल्स अब बदलती तकनीक और कंपनी की जरूरतों से मेल नहीं खा रही हैं, उन्हें छह महीने से लेकर अधिकतम दो साल तक की सैलरी को सेवरेंस पैकेज के रूप में दे रही है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Oct 02, 2025 पर 11:21 AM
TCS Layoffs: छंटनी में शामिल कर्मचारियों को कंपनी दे रही 2 साल तक की सैलरी का ऑफर
TCS अपने कर्मचारियों को उनके सेवा अवधि के आधार पर सेवरेंज पैकेज ऑफर कर रही है

TCS Layoffs: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में इन दिनों छंटनी चल रही है। कंपनी छंटनी में शामिल कर्मचारियों को नौकरी से हटाने के लिए आकर्षक सेवरेंस पैकेज (नौकरी छोड़ने पर मिलने वाला मुआवजा) ऑफर कर रही है। कंपनी ऐसे कर्मचारियों को जिनकी स्किल्स अब बदलती तकनीक और कंपनी की जरूरतों से मेल नहीं खा रही हैं, उन्हें छह महीने से लेकर अधिकतम दो साल तक की सैलरी को सेवरेंस पैकेज के रूप में दे रही है।

क्यों लिया गया यह फैसला?

मनीकंट्रोल ने जुलाई में प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया था कि TCS ने अगले एक साल में अपने कर्मचारियों की कुल संख्या का करीब 2 प्रतिशत, यानी लगभग 12,000 कर्मचारियों को हटाने का फैसला किया है। कंपनी का मानना है कि तकनीकी बदलाव और ऑटोमेशन के इस दौर में कंपनी को चुस्त और भविष्य के लिए तैयार बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी है।

किन कर्मचारियों पर असर?

इस बीच सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि इस छंटनी प्रक्रिया में मुख्य रूप से वे कर्मचारी प्रभावित होगों, जिनकी स्किल्स अब अप्रासंगिक हो गई हैं या जिन्होंने क्लाइंट्स की बदलती जरूरतों के मुताबिक खुद को नए दौर की मांगों के मुताबिक अपस्किल नहीं किया। ऐसे कर्मचारियों को तीन महीने का नोटिस पीरियड पे और उसके बाद छह महीने से लेकर 24 महीने तक का वेतन, सेवरेंस पैकेज के रूप में दिया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें