Get App

अरबपति अनिल अग्रवाल अपने बच्चों को नहीं सौपेंगे कंपनी, कहा- वेदांता ग्रुप को मेरे बाद मैनेजमेंट चलाएगा

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि उनके बच्चे योग्य हैं और उन्हें अपने बलबूते वेदांता जैसी कंपनी खड़ी करनी चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 22, 2022 पर 9:15 PM
अरबपति अनिल अग्रवाल अपने बच्चों को नहीं सौपेंगे कंपनी, कहा- वेदांता ग्रुप को मेरे बाद मैनेजमेंट चलाएगा
अनिल अग्रवाल, वेदांता ग्रुप के चेयरमैन

भारतीय मूल के अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) ने अभी फैसला नहीं किया है कि वह कब रिटायर होंगे। हालांकि वह इस बारे में पूरी तरह से पक्का है कि जिस वेदांता ग्रुप (Vedanta Group) को उन्होंने सालों की मेहनत से खड़ा किया है, उसे आगे उनके परिवार के लोग नहीं चलाएंगे।

अनिल अग्रवाल ने कहा, "वेदांता एक संस्था की तरह चल रही है। मैं इसे अगले 500 सालों के लिए बना रहा हूं। यह भारत की एक चैंपियन कंपनी होनी चाहिए। इस कंपनी को मेरे परिवार के लोग नहीं चलाने वाले हैं। यह लोगों द्वारा, लोगों के लिए और देश के लिए चलाई जाएगी।"

68 वर्षीय अनिल अग्रवाल के एक बेटा और एक बेटी है। अनिल अग्रवाल इस समय क एक उत्तराधिकार योजना बना रहे हैं जो अरबों डॉलर के वैल्यूएशन वाली वेदांता ग्रुप के मालिकों और मैनेजमेंट को अलग कर देगी।

मनीकंट्रोल को दिए एक विशेष इंटरव्यू में अनिल अग्रवाल ने कहा, "मेरे बच्चे काफी प्रतिस्पर्धी और सक्षम हैं। उन्हें अपने बलबूते वेदांता जैसी एक और कंपनी खड़ा करना चाहिए। वेदांता (ग्रुप) को मैनेजमेंट चलाता है, और ग्रुप की सभी कंपनियों के पास इंडस्ट्री का सबसे अच्छा सीईओ होता है। वे कंपनी को अपने अंदाज में बहुत अच्छी तरीके से चला रहे हैं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें