Get App

Diabetes: डायबिटीज के मरीज ब्रेकफास्ट में इन 5 चीजों को करें शामिल, शुगर लेवल पर रहेगा पूरा कंट्रोल

Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए सुबह का नाश्ता और भी अधिक महत्वपूर्ण होता है। हाई ब्लड शुगर वाले व्यक्तियों को खाली पेट ऐसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, जो उनके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकें। सही आहार से ही वे अपने शुगर लेवल को नियंत्रित रख सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 28, 2025 पर 11:23 AM
Diabetes: डायबिटीज के मरीज ब्रेकफास्ट में इन 5 चीजों को करें शामिल, शुगर लेवल पर रहेगा पूरा कंट्रोल
Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए एक चम्मच गाय का घी और हल्दी का मिश्रण बहुत फायदेमंद हो सकता है।

हर सुबह का आहार आपके पूरे दिन की सेहत और ऊर्जा को प्रभावित करता है, खासकर जब बात डायबिटीज जैसी समस्या की हो। डायबिटीज के मरीजों के लिए सुबह का नाश्ता और भी महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि ये उनके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है। सुबह का सही आहार न केवल आपको दिनभर के लिए ऊर्जा प्रदान करता है, बल्कि ये शरीर की इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। लेकिन यदि आप खाली पेट गलत खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, तो ये आपके शुगर लेवल को बढ़ा सकता है, जिससे अन्य स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

इसलिए, डायबिटीज के मरीजों को खाली पेट कुछ खास चीजों का सेवन करना चाहिए, जो उनके ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखें। सही शुरुआत से आप न सिर्फ अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि पूरे दिन को सक्रिय और स्वस्थ तरीके से जी सकते हैं।

1. घी और हल्दी

डायबिटीज के मरीजों के लिए एक चम्मच गाय का घी और हल्दी का मिश्रण बहुत फायदेमंद हो सकता है। ये ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है और साथ ही घी चीनी की क्रेविंग को भी कम करता है। हल्दी सूजन को कम करने में मदद करती है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें