Get App

Disease X: कोरोना से 20 गुना खतरनाक एक और महामारी के आने की आशंका, WHO ने किया अलर्ट, जानिए लक्षण

Disease X deadlier than Covid-19: कोरोना वायरस, मंकीपॉक्स और मारबर्ग वायरस के बाद दुनियाभर में एक और बीमारी का खतरा मंडरा रहा है। अफ्रीका में डिजीज एक्स नाम की बीमारी तेजी से फैल रही है। जिससे 140 से ज्यादा मरीजों की मौत होने की भी खबर सामने आई है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने इस बीमारी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 13, 2024 पर 10:22 AM
Disease X: कोरोना से 20 गुना खतरनाक एक और महामारी के आने की आशंका, WHO ने किया अलर्ट, जानिए लक्षण
Disease X deadlier than Covid-19: अफ्रीकी देशों में डिजीज एक्स पैर पसार रही। यह बीमारी अभी भी रहस्यमयी बनी हुई है।

कोरोना महामारी से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है। हर एक इंसान अपने घरों पर दुबकने के लिए मजबूर हो गए थे। पूरी दुनिया की सड़कों पर सन्नाटा पसरा था। करोड़ों बेगुनाह लोग कोरोना के गाल में समा गए थे। इसके बाद मंकीपॉक्स वायरस भी 100 से ज्यादा देशों में फैल गया था। अभी भी इसके कुछ केस आ रहे हैं। फिर मारबर्ग वायरस ने भी दस्तक दी थी। अफ्रीका में ये वायरस तेजी से फैल रहा है। इस बीच अब डिजीज एक्स नाम की एक नई महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। अफ्रीका में डिजीज एक्स के 300 से अधिक मामले आ चुके हैं। इस बीमारी के कारण 140 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा कि 'डिजीज एक्स' बीमारी के खतरे को देखते हुए तत्काल वैश्विक तैयारियों की जरूरत है। डब्ल्यूएचओ के डीजी टेड्रोस घेबियस ने दुनिया भर के देशों से एक साथ आने और घातक बीमारी एक्स से निपटने के लिए एक 'महामारी संधि' पर हस्ताक्षर करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है ये इस नई बीमारी के खतरे का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि ये कोरोना महामारी से 20 गुना ज्यादा घातक हो सकती है।

क्या है डिजीज एक्स?

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि डिजीज एक्स एक खतरनाक बीमारी है। इसमें डेथ रेट काफी ज्यादा है। कुछ महीने पहले ही इस बीमारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। अब इसके केस बढ़ रहे हैं। डिजीज एक्स कोई विशिष्ट बीमारी नहीं है, बल्कि कोविड-19 की तरह के एक संभावित वायरस का नाम है। यह कोई नया एजेंट, वायरस, जीवाणु या बिना किसी ज्ञात इलाज का फंगस हो सकता है। वैश्विक स्वास्थ्य निकाय ने अज्ञात बीमारी को कोविड-19, इबोला, लासा बुखार, एमईआरएस, निपाह और जीका के बीच वर्गीकृत किया है। जिससे पहले से काफी ज्यादा मौतें हुई हैं। WHO ने औपचारिक रूप से 2018 में इस शब्द 'डिजीज एक्स' का इस्तेमाल किया था। इस बीमारी से संक्रमित होने पर फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। अफ्रीका में इससे संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें