Holi 2024: होली का खुमार लोगों पर चढ़ने लगा है। फाल्गुन का महीना शुरु हो चुका है। बहुत से लोग मस्ती के मूड में आने लगे है। होली एक ऐसी त्योहार है। जिसे बहुत से लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे होते हैं। यह हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। होली के समय लोग खूब रंग लगाते हैं। आजकल बाजार में कुछ ऐसे रंग आने लगे हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। लिहाजा होली खेलते समय बेहद सावधानी बरतने की जरूरत रहती है। एक छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। होली खेलते समय अपनी त्वचा का खासौतर से ध्यान देने की जरूरत रहती है।