Get App

Late Night Sleeping: देर रात तक जागने की आदत कर सकती है मेंटल हेल्थ को बर्बाद, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

देर रात तक जागने की आदत मेंटल हेल्थ के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकती है। Psychiatry Research जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, रात 1 बजे के बाद सोने से डिप्रेशन, एंग्जायटी, नशे की लत और आत्मघाती विचारों का खतरा बढ़ जाता है। समय पर सोने, स्क्रीन टाइम कम करने और हेल्दी रूटीन अपनाने से इससे बचा जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 11, 2025 पर 7:54 PM
Late Night Sleeping: देर रात तक जागने की आदत कर सकती है मेंटल हेल्थ को बर्बाद, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
Late Night Sleeping: मेंटल हेल्थ पर बुरा असर डालता है देर रात जागना

अगर आप देर रात तक जागने की आदत को सामान्य समझते हैं, तो यह सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। हाल ही में Psychiatry Research जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि रात 1 बजे के बाद सोने से मानसिक और व्यवहारिक समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। स्टैनफोर्ड मेडिसिन के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए इस शोध में 75,000 वयस्कों की नींद की आदतों का विश्लेषण किया गया, जिसमें ये साफ हुआ कि जो लोग देर रात तक जागते हैं, उनके मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। रिसर्च के अनुसार, देर रात सोने वालों में डिप्रेशन, एंग्जायटी, आत्मघाती विचार और नशे की लत जैसी समस्याएं ज्यादा देखने को मिलती हैं।

इतना ही नहीं, खराब निर्णय लेने की प्रवृत्ति भी बढ़ जाती है, जिससे व्यवहार में आक्रामकता आ सकती है। यदि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखना है, तो समय पर सोने की आदत बेहद जरूरी है।

मेंटल हेल्थ पर बुरा असर डालता है देर रात जागना

रिसर्च के अनुसार, जो लोग रात 1 बजे के बाद सोते हैं, उनमें डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी मानसिक बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का कहना है कि सबसे अधिक मानसिक नुकसान देर रात तक जागने वालों को होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें