Get App

डायबिटीज से लेकर स्किन तक, नीम की निंबोली के 5 जबरदस्त फायदे

Neem Nimboli Benefits: नीम को आयुर्वेद में 'दिव्य औषधि' कहा गया है क्योंकि इसके प्राकृतिक गुण कई बीमारियों को ठीक करने में सहायक होते हैं। यह सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में अपने औषधीय लाभों के कारण प्रसिद्ध है और इसका उपयोग पारंपरिक चिकित्सा से लेकर आधुनिक हेल्थ केयर तक में किया जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 26, 2025 पर 2:23 PM
डायबिटीज से लेकर स्किन तक, नीम की निंबोली के 5 जबरदस्त फायदे
Neem Nimboli Benefits: निंबोली का सेवन शरीर को बाहरी संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है।

जब भी नीम का नाम आता है, सबसे पहले हमें इसकी पत्तियों के औषधीय गुण याद आते हैं। लेकिन क्या आपने कभी नीम की निंबोली के फायदों के बारे में सुना है? ये छोटी-सी फल जैसी दिखने वाली निंबोली सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अपने कड़वे स्वाद के बावजूद, निंबोली में विटामिन C, शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भरे होते हैं, जो कई गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं। निंबोली का नियमित सेवन न केवल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, बल्कि ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है।

पेट की समस्याओं से राहत दिलाने और त्वचा के संक्रमणों को दूर करने में भी सहायक है। आयुर्वेद में नीम और उसकी निंबोली का विशेष स्थान है, जो प्राकृतिक तरीके से शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करती है।

आयुर्वेद में नीम का विशेष स्थान

भारत में नीम को हजारों सालों से चमत्कारी पेड़ माना जाता रहा है। नीम के हर हिस्से — पत्ते, टहनी, छाल, बीज, फूल और फल — का उपयोग पारंपरिक इलाज में होता आया है। निंबोली खाने का सबसे अच्छा तरीका है सुबह खाली पेट इसे चबाना। चाहें तो इसे चाय, सूप या सलाद में मिलाकर भी ले सकते हैं। त्वचा पर लगाने के लिए निंबोलियों का पेस्ट भी बनाया जा सकता है। लेकिन ध्यान रहे, सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें, वरना पेट में जलन हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें