Get App

Ramadan 2024: रमजान में डायबिटीज के मरीज ऐसे रखें रोजा, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर, जानिए टिप्स

Ramadan 2024: मुसलमानों के लिए रमजान का महीना पाक होता है। इस बार 11 मार्च से रोजा रखना शुरू हो चुका है। यह 9 अप्रैल तक चलेगा। इस्लाम धर्म में इस पूरे महीने रोजा रखने की प्रथा है। ऐसे में अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 14, 2024 पर 1:38 PM
Ramadan 2024: रमजान में डायबिटीज के मरीज ऐसे रखें रोजा, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर, जानिए टिप्स
Ramadan 2024: पवित्र कुरान के अनुसार बीमार लोगों को उपवास करना जरूरी नहीं है।

Ramadan 2024: रमजान का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने मुस्लिम धर्म के लोग रोजा रखते हैं। छोटे बच्चों से लेकर हर कोई रोजा रखते हैं। सभी नियमों का पालन किया जाता है। इस दौरान डायबिटीज के मरीज भी रोजा रखते हैं। लेकिन उन्हें कुछ खास सावधानियां भी बरतनी चाहिए जो उनके स्वास्थ्य के लिए बेहतर हो। हालांकि पवित्र कुरान के अनुसार, स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए रोजा रखना जरूरी नहीं है। हालांकि, वे कुछ सुझावों का पालन करके अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं।

रमजान में रोजा कितने घंटे का होगा यह सूर्योदय और सूर्यास्त पर निर्भर करता है। रोजे में को सुबह की पहली किरण से लेकर सूरज डूबने तक कुछ भी नहीं खाया जाता है। खाने के बीच लंबा गैप होने की वजह से शरीर के भीतर पाचन तंत्र में बदलाव आ सकता है। इससे डायबिटीज की समस्या पैदा हो सकती है।

डायबिटीज के मरीज ऐसे रखें रोजा

जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (Jawaharlal Nehru Medical College) के डॉक्टर डॉ. शीलू शफीक सिद्दीकी (Dr Sheelu Shafiq Siddiqi) ने लोकल 18 के साथ बातचीत करते हुए डायबिटीज के मरीजों को रोजा रखने के लिए कुछ टिप्स दिए हैं। इसमें कहा गया है कि रमजान के समय डायबिटीज के मरीज अगर रोजा रख रहे हैं तो रोजा रखने से पहले अपने ब्लड शुगर लेवल की जांच जरूर कर लें। रोजा के समय डिहाइड्रेशन एक सामान्य और गंभीर जोखिम है। जिसका सामना खासतौर से डायबिटीज के रोगियों को करना पड़ता है। लिहाजा आप नींबू पानी, छाछ, नारियल का पानी, खरबूजे, कम चीनी वाले ताजे फलों का रस, गुलाब के शरबत का पर्याप्त मात्रा में सेवन कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें