Get App

Diabetes: शुगर के मरीज इन फलों को न करें नजरअंदाज, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Diabetes: टाइप 2 डायबिटीज एक लंबी चलने वाली बीमारी है जिसमें शरीर इंसुलिन का सही उपयोग नहीं कर पाता। इसका कोई स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन हेल्दी डाइट से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। कुछ फल शुगर मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं, जबकि कुछ फल पोषक तत्वों से भरपूर और फायदेमंद होते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 13, 2025 पर 7:30 AM
Diabetes: शुगर के मरीज इन फलों को न करें नजरअंदाज, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
Diabetes: कुछ फलों में कार्बोहाइड्रेट और प्राकृतिक शुगर की मात्रा ज्यादा होती है।

टाइप 2 डायबिटीज एक क्रॉनिक यानी लंबे समय तक रहने वाली बीमारी है, जिसे अक्सर 'साइलेंट किलर' कहा जाता है। इसका मुख्य कारण शरीर में इंसुलिन का सही तरीके से काम न करना या उसकी कमी होना है। इंसुलिन की गड़बड़ी के कारण ब्लड में ग्लूकोज का स्तर बढ़ने लगता है, जिससे शरीर के कई अंग प्रभावित हो सकते हैं। यह बीमारी धीरे-धीरे विकसित होती है और कई बार इसके लक्षण देर से सामने आते हैं, इसलिए लोग समय रहते इसे पहचान नहीं पाते। डायबिटीज का कोई स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन इसे नियंत्रित कर एक सामान्य और स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है।

इसके लिए सबसे जरूरी है सही खानपान, नियमित व्यायाम और समय-समय पर ब्लड शुगर की जांच। समय पर ध्यान न देने से आंखों, किडनी, हृदय और नसों से जुड़ी कई जटिलताएं हो सकती हैं। इसलिए डायबिटीज को गंभीरता से लेना बेहद जरूरी है।

क्यों मुश्किल होता है टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल करना?

टाइप 2 डायबिटीज तब होती है जब शरीर इंसुलिन का सही इस्तेमाल नहीं कर पाता या पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बना पाता। इंसुलिन की कमी के कारण शरीर में ग्लूकोज जमा होने लगता है और ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है, जिसे हाइपरग्लाइसीमिया कहा जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें