Get App

Amravati Murder Case: गृह मंत्रालय ने NIA को सौंपी दवा व्यापारी की हत्या की जांच, उदयपुर हत्याकांड जैसी है घटना

Amravati Murder Case: MHA के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने ट्वीट किया कि NIA केमिस्ट उमेश कोल्हे (Umesh Prahladrao Kolhe) की हत्या के पीछे की साजिश की जांच करेगी, जिसकी 21 जून को हत्या कर दी गई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 02, 2022 पर 3:47 PM
Amravati Murder Case: गृह मंत्रालय ने NIA को सौंपी दवा व्यापारी की हत्या की जांच, उदयपुर हत्याकांड जैसी है घटना
अमरावती में केमिस्ट की हत्या के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है

Amravati Murder Case: केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने शनिवार को महाराष्ट्र के अमरावती (Amravati) में एक केमिस्ट (दवा व्यापारी) की हत्या (Chemist Murder) की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी। PTI के मुताबिक, MHA के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने ट्वीट किया कि NIA केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या के पीछे की साजिश की जांच करेगी, जिसकी 21 जून को हत्या कर दी गई थी।

प्रवक्ता ने कहा कि NIA संगठनों और अंतरराष्ट्रीय संबंधों की किसी भी तरह की संलिप्तता की भी गहन जांच करेगी। 54 साल के केमिस्ट की हत्या के मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, कैमिस्ट उमेश प्रह्लादराव कोल्हे (Umesh Prahladrao Kolhe) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा (Nupur Sharma) के समर्थन में सोशल मीडिया पर कथित तौर पर कुछ टिप्पणी की थी। अधिकारियों ने संदेह जताया है कि इसी पोस्ट को लेकर कुछ लोगों ने उमेश की हत्या कर दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें