Get App

Bank Job: नौकरी की तलाश हुई खत्म! इस बैंक में निकली अधिकारियों के पद पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा के होगा सिलेक्शन, ऐसे करें जल्द आवेदन

Bank Job: बैंक में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर तीन अधिकारियों की भर्ती निकली है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 दिसंबर 2022 से शुरू हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 08, 2023 पर 10:17 PM
Bank Job: नौकरी की तलाश हुई खत्म! इस बैंक में निकली अधिकारियों के पद पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा के होगा सिलेक्शन, ऐसे करें जल्द आवेदन
Bank Job: नौकरी की तलाश हुई खत्म! इस बैंक में निकली अधिकारियों के पद पर भर्ती

Bank Job: इन दिनों नौकरी करने से ज्यादा मुश्किल नौकरी (Job) मिलना है। अगर आप पढ़े लिखे हैं और किसी अच्छी नौकरी की तलाश में हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। पब्लिक सेक्टर (Public Sector) के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) में ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। बैंक ने इसके लिए एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है।

नौकरी के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 11 जनवरी 2023 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बैंक में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर तीन अधिकारियों की भर्ती निकली है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 दिसंबर 2022 से शुरू हुई है।

Paytm Payments Bank: सुरिंदर चावला बने नए MD और CEO, 3 साल के लिए हुई है नियुक्ति

बैंक ने ट्वीट के जरिए भर्ची नोटिफिकेशन जारी किया। बैंक ने ट्वीट में लिखा, "अभी अप्लाई करें। ऐसी जगह काम करें, जहां आपके ज्ञान और स्किल को करियर के सही मौके और बाजार के हिसाब से सैलरी मिले।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें