Get App

Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर अब नहीं होगी बेतहाशा भीड़, उत्तराखंड सरकार ने तय की तीर्थयात्रियों की संख्या

Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा 3 मई से शुरू होने वाली है। जिसमें उत्तराखंड सरकार ने तीर्थयात्रियो की संख्या तय कर दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 01, 2022 पर 2:38 PM
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर अब नहीं होगी बेतहाशा भीड़, उत्तराखंड सरकार ने तय की तीर्थयात्रियों की संख्या
चार धाम के लिए यात्रियों की संख्या सीमित, एक दिन में इतने ही श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन (फाइल तस्वीर)

Char Dham Yatra: उत्तराखंड सरकार (Uttarakhand government) ने चार धाम यात्रा (Char Dham Yatra) के लिए पूरी तैयारी कर ली है। अब चार धाम यात्रा के दौरान बेतहाशा भीड़ नहीं लगेगी। सरकार ने तीर्थयात्रियों की रोजाना की संख्या तय कर दी है। चारधाम यात्रा 3 मई से शुरू होने वाली है। बद्रीनाथ में प्रतिदिन 15,000, केदारनाथ में 12,000, गंगोत्री में 7,000 और यमुनोत्री में 4,000 तीर्थयात्रियों की मंजूरी दी गई है। यह व्यवस्था 45 दिनों के लिए की गई है।

कोरोना महामारी शुरू होने के करीब दो साल बाद चारधाम यात्रा को लेकर लोगों के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस बार बड़ी संख्या में लोगों के केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

यात्रा के दौरान इन नियमों का करना होगा पालन

बता दें कि चार धाम यात्रा 3 मई को गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खुलने के साथ शुरू हो रही है। वहीं केदारनाथ के कपाट 6 मई को और बद्रीनाथ के कपाट 8 मई को खुलेंगे। तीर्थयात्रियों को यात्रा के दौरान कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट लेकर जाना जरूरी होगा। इतना ही नहीं सभी तीर्थयात्रियों को चार धाम यात्रा के लिए उत्तराखंड के पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें