Get App

CUET UG 2024: NTA ने जारी कर दिया परीक्षाओं का शिड्यूल, 15 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं

CUET UG 2024 Datesheet: NTA की ओर से जारी किए गए शिड्यूल के मुताबिक, 15 मई से परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। यह 24 मई तक चलेंगी। CUET UG 2024 डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट cuetug.ntaonline.in/ cuet.samarth.ac.in पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए आप NTA की आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in पर भी जाकर चेक कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 22, 2024 पर 12:51 PM
CUET UG 2024: NTA ने जारी कर दिया परीक्षाओं का शिड्यूल, 15 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं
CUET UG 2024: इस साल कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-यूजी हाइब्रिड मोड में परीक्षाएं कराई जाएंगी।

CUET UG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency -NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (Common University Entrance Test Undergraduate -CUET UG) डेटशीट 2024 जारी कर दी है। CUET UG एग्जाम डेट 2024 में बदलाव किया गया है। पहले NTA ने बताया था कि सीयूईटी 2024 यूजी परीक्षा का आयोजन 15 मई से 31 मई तक किया जाएगा। लेकिन exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जारी डेटशीट के अनुसार अब ये परीक्षा 15 मई से 24 मई तक कराई जाएंगी। 7 दिनों में सभी विषयों की परीक्षाएं खत्म हो जाएंगी। इनमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों एग्जाम्स शामिल हैं।

छात्र आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in और https://exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर एंट्रेंस एग्जाम से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स चेक कर सकते हैं। CUET UG परीक्षाओं के लिए करीब 13.48 लाख छात्रों ने अप्लाई किया है। कुल 380 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 26 शहर विदेश में हैं। इसमें 63 विषयों की परीक्षाएं होंगी। जनरल टेस्ट 60 मिनट का होगा। वहीं अन्य परीक्षाएं 45 मिनट की होंगी।

CUET UG: 4 शिफ्ट में होंगी परीक्षाएं

इस बार परीक्षा चार शिफ्ट में होंगी। शिफ्ट 1A सुबह 10 बजे से 11 बजे तक, शिफ्ट 1 B दोपहर 12.15 से 1 बजे तक, शिफ्ट 2A दोपहर 3 बजे से 3.45 बजे तक और शिफ्ट 2बB शाम 5 बजे से 6 बजे तक चलेगी। अन्य पेपर तीन शिफ्टों में कराए जाएंगे। शिफ्ट 1 सुबह 9 बजे से 11.15 बजे तक, शिफ्ट 2 दोपहर 1.15 बजे से 2.45 बजे तक और शिफ्ट 3 शाम 4.45 बजे से शाम 6.15 बजे तक परीक्षाएं होंगी। इस साल कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-यूजी हाइब्रिड मोड में होगा। इसका मतलब है कि कुछ विषयों की परीक्षा ऑनलाइन मोड में और कुछ की ऑफलाइन मोड में होंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें