Tata Group Jobs: टाटा ग्रुप (Tata Group) की विमानन कंपनी एयर इंडिया (Air India) ने बड़े पैमाने पर भर्तियां निकाली हैं। कुछ दिन पहले इसने सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर 495 पदों पर भर्तियों के लिए रिक्तियां जारी की थी। अब यह 1 हजार से अधिक पायलट्स की भर्ती करने जा रही है। इसमें कैप्टन्स और ट्रेनर्स, दोनों शामिल हैं। टाटा ग्रुप अपने फ्लीट और नेटवर्क में विस्तार कर रहा है जिसके चलते बड़े पैमाने पर भर्तियां चल रही हैं। अभी इस विमान कंपनी में 1800 से अधिक पायलट्स काम करते हैं। अब गुरुवार को जारी विज्ञापन के मुताबिक इसमें पायलट्स की संख्या में एक हजार से भी अधिक इजाफा हो सकता है।
