दुनिया भर में एजुकेशन से जुड़े भारतीय बच्चों के बारे में एक गुड न्यूज सामने आई है। जिसे सुनकर हर कोई गदगद है। जब भी पढ़ाई लिखाई की बात आती है तो भारत में आमतौर पर अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। यहां तक कि अभिभावक भी पढ़ाई के लिए बच्चों को पहली प्राथमिकता देते हैं। इसका नतीजा पूरी दुनिया में दिख रहा है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय संस्था वर्ल्ड आफ स्टैटिसटिक्स (World of Statistics) ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में दुनिया के पढ़ाकू बच्चों की लिस्ट जारी की गई है। यानी किस देश के बच्चे सबसे ज्यादा पढ़ाई करते हैँ। इस लिस्ट में भारतीय बच्चे पहले पायदान पर हैं।
