Jharkhand Board Result Out: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रांची स्थित JAC Board ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जैक मैट्रिक रिजल्ट 2024 जारी किया गया है। झारखंड बोर्ड 10वीं में कुल 90.39 फीसदी छात्र पास हुए हैं। बोर्ड ने रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। ज्योत्सना ज्योति ने झारखंड मैट्रिक परीक्षा में टॉप किया है। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 4,21,678 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 4,18,623 छात्रो ने परीक्षा दी थी। इसमें 3,78,398 छात्र पास हुए हैं।
