Get App

LIC AAO Recruitment 2023: 300 असिस्टेंट ऑफिसर पद के लिए निकली वैकेंसी, जानिए कैसे करें अप्लाई

LIC AAO Recruitment 2023: भारतीय जीवन बीमा निगम में बंपर वैकेंसी निकली हैं। असिस्टेंट ऑफिसर पद के लिए 300 वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स को प्री, मेंन और इंटरव्यू के दौर से गुजरना होगा। प्री परीक्षा 17 से 23 फरवरी तक देश के कई शहरों में आयोजित होंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 16, 2023 पर 5:27 PM
LIC AAO Recruitment 2023: 300 असिस्टेंट ऑफिसर पद के लिए निकली वैकेंसी, जानिए कैसे करें अप्लाई
अप्लाई करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2023 है

LIC AAO Recruitment 2023: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे हुए हैं तो आपके सामने बेहतर मौका सामने आया है। भारतीय जीवन बीमा निगम यानी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Life Insurance Corporation of India - LIC) में असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO-Generalist) के पदों पर वैकेंसी निकली हैं। LIC ने इन पदों की नियुक्ति के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अगर आप इच्छुक हैं तो इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। इसकी आखिरी तारीख 31 जनवरी 2023 है। यानी इसी महीने तक अप्लाई कर सकते हैं।

LIC की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पद पर कुल 300 लोगों की भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए कैंडिडेट्स को परीक्षा के तीन चरणों से गुजरना होगा। कैंडिडेट्स को प्रीलिमिनरी एग्जाम इसके बाद मेन एग्जाम और इंटरव्यू देना होगा।

कौन कर सकते हैं अप्लाई?

इन पदों के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री होना जरूरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें