UP Board Result 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई करने वाले छात्रों को खुशखबरी सामने आई है। बोर्ड आज (20 अप्रैल) हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के नतीजे दोपहर 2 बजे घोषित किए जाएंगे। जिन छात्रों ने इस साल बोर्ड परीक्षाएं दी हैं, वे अपना एडमिट कार्ड निकालकर रख लें। रिजल्ट घोषित होने के बाद फौरन वेबसाइट में चेक कर सकते हैं। इस साल परीक्षा में 55,25,308 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। जिनमें से 29,47,311 विद्यार्थियों ने दसवीं क्लास की परीक्षा दी थी। वहीं 25,77,997 छाओं ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी।
