Get App

UPSC ने निकाली है अधिकारी के पद पर वैकेंसी, सेलेक्ट होने के लिए नहीं देनी होगी कोई भी लिखित परीक्षा

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) के तहत निकाली गई इस भर्ती प्रक्रिया के तहत रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 22 अप्रैल से ही शुरू हो गया है। इसके तहत आप 12 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार इसकी ऑफीशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई करके सरकारी अधिकारी बनने का सपना पूरा कर सकते हैं

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Apr 29, 2023 पर 1:36 PM
UPSC ने निकाली है अधिकारी के पद पर वैकेंसी, सेलेक्ट होने के लिए नहीं देनी होगी कोई भी लिखित परीक्षा
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सुपरवाइजर और दूसरे पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया को जारी किया है

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और आपका मन अधिकारी बनने का है तो आपके लिए एक काफी अच्छी खबर है। दरअसल केंद्र सरकार के तहत आने वाली संस्था यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सुपरवाइजर और दूसरे पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया को जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई करके सरकारी अधिकारी बनने का सपना पूरा कर सकते हैं।

कब तक है लास्ट डेट

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) के तहत निकाली गई इस भर्ती प्रक्रिया के तहत रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 22 अप्रैल से ही शुरू हो गया है। इसके तहत आप 12 मई तक आवेदन कर सकते हैं। आपको यह भी बताते चलें कि यूपीएससी की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत केवल 9 लोगों को ही सेलेक्ट किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार इसकी ऑफीशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

CRPF में निकली है दरोगा की वैकेंसी, जानें कब तक कर सकते हैं इसमें अप्लाई

जानिये किन पदों के लिए होगा सेलेक्शन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें