Get App

पाकिस्तान और श्रीलंका से भी ज्यादा भूखे लोग भारत में! हास्यास्पद है यह Global Hunger Index

Global Hunger Index 2022 की रिपोर्ट खारिज करने के बाद भी इस बात से आंखें मूंद लेना गलत होगा कि हमारे देश में करोड़ों बच्चे पौष्टिक भोजन से वंचित हैं। ऐसी वैश्विक रिपोर्टों से विचलित हुए बिना सरकार को अपने बच्चों, महिलाओं, वृद्धों और अन्य जरूरतमंदों की सिर्फ भूख मिटाने से आगे बढ़कर उन्हें एक पुष्ट और मजबूत नागरिक बनाने के लिहाज से नीतियां बनाने की जरूरत है

Bhuwan Bhaskarअपडेटेड Oct 17, 2022 पर 4:34 AM
पाकिस्तान और श्रीलंका से भी ज्यादा भूखे लोग भारत में! हास्यास्पद है यह Global Hunger Index
Global Hunger Index 2022 की रिपोर्ट में ऐसी क्या खामी है जिस पर भारत ने ऐतराज जताया है

हर साल की तरह इस बार भी ग्लोबल हंगर इंडेक्स ने भारत की सरकार और उसकी खाद्य सुरक्षा नीति पर सवाल उठाया है। इंडेक्स के हिसाब से भारत में भूख की समस्या भयानक है। भारत के आसपास के देशों में सिर्फ एक अफगानिस्तान ही है जो इस इंडेक्स में भारत से नीचे है। वह भी सिर्फ 2 पायदानों से।

लेकिन कमाल की बात है कि पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देश, जहां खाने-पीने की समान्य वस्तुओं की कमी भी आए दिन हेडलाइन बनती है और दूध और टमाटर जैसी आम चीजें भी 200-300 रुपये किलो बिकने की खबर आती रही है, वे सब ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत से बेहतर हैं।

Global Hunger Index का क्या है पूरा खेल?

आयरलैंड की कंसर्न वर्ल्डवाइड और जर्मनी की वेल्टहंगरहाईलाइफ नाम की दो संस्थाएं हर साल यह इंडेक्स तैयार करती हैं और जारी करती हैं। वेल्टहंगरहाईलाइफ की फंडिंग बिल गेट्स फाउंडेशन, UNO और जर्मन सरकार द्वारा होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें