Get App

अगले 5 सालों में गुजरात बनेगा 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी, भूपेंद्र पटेल सरकार का मेगा प्लान तैयार

गुजरात के उद्योगमंत्री बलवंतसिंह राजपूत ने सीएनबीसी-आवाज़ से खास बातचीत में कहा कि 2003 से वाइब्रेंट समिट के कारण गुजरात नंबर वन पर बना हुआ है। हम नई इंडस्ट्री वालों को यहां सारी सुविधाएं मुहैया करायेंगे। नई इंडस्ट्री को क्या स्किल पॉवर चाहिए, वह पूछेंगे। सरकार उस हिसाब से उनको स्किल उपलब्ध कराएगी

Ketan Joshiअपडेटेड Dec 13, 2022 पर 4:31 PM
अगले 5 सालों में गुजरात बनेगा 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी, भूपेंद्र पटेल सरकार का मेगा प्लान तैयार
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने इंडस्ट्री के डेवलपमेट का रोडमैप तैयार कर लिया है। पटेल सरकार का अगले 5 सालों में गुजरात को 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य है

भारत का गुजरात राज्य शुरू से ही औद्योगिक गतिविधियों का केंद्र रहा है। गुजरात राज्य सरकार हमेशा से अपने राज्य को देश भर में औद्योगिक और आर्थिक रूप से ऊंचाई पर ले जाने के लिए प्रयासरत रहती हैं। अब नव निर्वाचित सरकार ने भी राज्य को औद्योगिक रूप से काफी आगे ले जाने के लिए कमर कस ली है, ऐसा प्रतीत होता है। नई सरकार का अगले 5 सालों में गुजरात को 1 ट्रिलियन डॉलर (1 लाख करोड़ डॉलर) की इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार ने मेगा प्लान तैयार किया है। सीएम भूपेंद्र पटेल (CM Bhupendra Patel) ने इंडस्ट्री के डेवलपमेट का रोडमैप तैयार कर लिया है।

अगले पांच साल में गुजरात औद्योगिक रूप से काफी आगे बढ़ेगा। नयी सरकार ने जो प्लान बनाया है इसमें गुजरात को एक ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाना शामिल है। इसके साथ ही सर्विस सेक्टर, न्यू एज इंडस्ट्री को मजबूत करना भी इसमें शामिल है। एविएशन, डिफेंस, सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी सेक्टर के लिए विशेष पॉलिसी का गठन किया जायेगा।

अगले 5 साल में 5 लाख करोड़ का FDI लाने का सरकार का प्लान है। नवसारी और सुरेंद्रनगर में मेगा टैक्सटाइल पार्क बनाया जायेगा। लघु उद्योगों को सब्सिडी देकर उसको और मजबूत करना भी सरकार की रणनीति का हिस्सा है। MSME के लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर, धोलेरा में एविएशन पार्क, इकोनामिक एडवाइजर बोर्ड की रचना भी सरकार की योजना में शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें