होली वसंत ऋतु के सबसे आनंदमय त्योहारों में से एक है जो पूरे भारत में मनाया जाता है। होली को रंगों का त्योहार भी कहा जाता है। होली एक प्राचीन और सबसे लोकप्रिय हिंदू त्योहारों में से एक है। होली का उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत और भगवान कृष्ण और राधा के प्रेम का प्रतीक है। इस साल होली हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा 8 मार्च बुधवार को मनाई जाएगी।
