Get App

UP Police Constable Result: सिपाही भर्ती के लिए कितनी चाहिए हाइट और वजन? जानिए पूरी डिटेल

UP Police Constable Result: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पिछले हफ्ते जारी हुआ था। अब कैंडिडेट्स को फिजिकल के दौर से गुजरना होगा। इसमें दौड़ पूरी करनी होगी। इसके बाद ऊंचाई, वजन, सीने की चौड़ाई शामिल हैं। पुरुषों को 25 मिनट में 4.8 किमी दौड़ना होगा। वहीं महिलाओं को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करना होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 25, 2024 पर 1:48 PM
UP Police Constable Result: सिपाही भर्ती के लिए कितनी चाहिए हाइट और वजन? जानिए पूरी डिटेल
UP Police Constable Result: यूपी पुलिस कांस्‍टेबल बनने के लिए पुरुषों के सीने की चौड़ाई कम से कम 79 सेमी होनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 परीक्षा की लिखित परीक्षा के नतीजे आ चुके हैं। अब पास हुए सभी कैंडिडेट्स का फिजिकल टेस्ट होगा। इसमें कैंडिडेट्स दौड़ पूरी करनी होती है। उनकी लंबाई, सीने की चौड़ाई,वजन समेत तमाम तरह के फिजिकल टेस्ट के दौर से गुजरना होता है। लिहाजा अब लिखित परीक्षा में पास हुए कैंडिडेट्स को फिजिकल की तैयारी में जी जान से जुट जाना चाहिए। यूपी पुलिस में कितनी रेस लेते हैं? UP पुलिस में हाइट कितनी चाहिए?, पुलिस बनने के लिए कितना वजन चाहिए? आइये जानते हैं, इन सभी सवालों के जवाब

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अनुसूचित जातियों के पुरुष कैंडिडेट्स की हाइट कम से कम 168 सेंटीमीटर होना चाहिए। वहीं अनुसूचित जनजाति के पुरुष कैंडिडेट्स के लिए कम से कम ऊंचाई 160 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। इसके अलावा पुरुष कैंडिडेट्स का सीना 79 बिना फुलाए और फुलाए जाने पर कम से कम 84 सेंटीमीटर होना चाहिए। आरक्षित वर्गों के कैंडिडेट्स का सीना बिना फुलाए 77 सेंटीमीटर और फुलाने के बाद 82 सेंटीमीटर होना चाहिए।

सिपाही भर्ती के लिए 4 किमी से ज्यादा दौड़ना होगा

उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती के लिए पुरुष कैंडिडेट्स को 4.8 किमी की दौड़ पूरी करना होगा। इसके लिए समय 25 मिनट का दिया जाता है। वहीं महिलाओं को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ पूरी करना होगा। उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल बनने के लिए सामान्य/OBC और एससी वर्ग की महिला कैंडिडेट्स की ऊंचाई 152 सेमी होनी चाहिए। इसके साथ ही अनुसूचित जनजाति महिला कैंडिडेट्स के लिए कम से ऊंचाई 147 सेमी तय की गई है। वहीं वजन की बात करें तो कम से कम 40 किलो होना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें