Get App

भारतीयों से 8 साल ज्यादा जीते हैं चीनी लोग, रिपोर्ट में सामने आई चौंकाने वाली बात

भारत और चीन दोनों एक दूसरे के पड़ोसी देश है। दोनों देशों के खानपान और रहन-सहन में भारी अंतर है। दोनों ही देशों के नागरिकों की औसत आयु में भी बड़ा अंतर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 07, 2022 पर 4:49 PM
भारतीयों से 8 साल ज्यादा जीते हैं चीनी लोग, रिपोर्ट में सामने आई चौंकाने वाली बात
चीनी नागरिकों की औसत उम्र बढ़कर 77.9 साल हो गई है। वहीं भारतीय नागरिकों की औसत उम्र 69.7 साल है।

दुनिया के दो सबसे बड़े आबादी वाले देशों में भारत और चीन की गिनती की जाती है। दुनिया की करीब 40 फीसदी आबादी इन्हीं दोनों देशों में है। दोनों पड़ोसी भी हैं। दोनों देशों के खानपान और रहन-सहन में भारी अंतर है। दोनों ही देशों के नागरिकों की औसत आयु में भी बड़ा अंतर है। चीनी नागरिकों की औसत उम्र बढ़कर 77.9 साल हो गई है। वहीं भारत की औसत उम्र 69.7 साल है। दोनों देशों की औसत उम्र में 8 साल से ज्यादा का अंतर है।

चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन (NHC) ने लाइफ एक्सपेक्टेंसी यानी जीवन प्रत्याशा का आंकड़ा जारी किया है। जीवन प्रत्याशा से पता चलता है कि उस देश के लोगो की औसत उम्र कितनी है? यानी कोई व्यक्ति कितने लंबा जीवन जी सकता है? NHC की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, चीनी नागरिकों की औसत उम्र बढ़कर 77.9 हो गई है। चीनी नागिरक औसतन 77 साल 9 महीने जीते हैं।

वहीं, अगले तीन साल में यानी वर्ष 2025 तक चीन इसे करीब छह महीने और बढ़ाकर अपने नागरिकों के औसत आयु का आंकड़ा 78 साल और 3 महीने करना चाहता है। चीन के लिए इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि बीते करीब 73 साल में यह दोगुनी से भी अधिक हुई। दावा किया जा रहा है कि चीन में 1949 में जब कम्युनिस्ट शासन आया। तब वहां नागरिकों की औसत आयु करीब 35 साल थी। उस दौरान भारत में औसत आयु करीब 32 साल थी। हाल ही में सैम्पल रजिस्ट्रेशन सिस्टम की रिपोर्ट आई थी, जिसमें बताया गया था कि भारतीयों की औसत उम्र बढ़कर 69.7 साल हो गई है। यानी चानी नागरिक भारत के मुकाबले औसतन 8 साल ज्यादा जीते हैं।

भगवान सबको दे ऐसी बॉस! पूरी टीम को अपने खर्च पर दो हफ्ते बाली में कराई मस्ती

चीन ने बुजुर्गों की सेहत पर बढ़ाया फोकस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें