Get App

Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश से हाहाकार! सड़क पर समंदर जैसा मंजर, कई इलाके जलमग्न

Mumbai Rains: मुंबई में शुक्रवार को भारी बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया और शहर एवं इसके उपनगरों में ट्रैफिक बाधित हो गया। शहर के ज्यादातर हिस्सों और उपनगरों में भारी बारिश हुई, जिससे अंधेरी, कुर्ला, घाटकोपर तथा चेंबूर जैसे निचले इलाकों में जलभराव हो गया। जलभराव हो जाने के चलते बसों का रूट डायवर्ट करना पड़ा। यात्रियों ने लोकल ट्रेन सेवाओं में 10 से 15 मिनट तक की देरी की शिकायत की है

Akhileshअपडेटेड Jul 21, 2023 पर 6:02 PM
Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश से हाहाकार! सड़क पर समंदर जैसा मंजर, कई इलाके जलमग्न
Mumbai Rains: रायगढ़, ठाणे और पालघर जैसे पड़ोसी जिले रेड अलर्ट पर हैं (Photo- TOI)

Mumbai Rains: मुंबई में शुक्रवार को भारी बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया और शहर एवं इसके उपनगरों में ट्रैफिक बाधित हो गया। शहर के ज्यादातर हिस्सों और उपनगरों में भारी बारिश हुई, जिससे अंधेरी, कुर्ला, घाटकोपर तथा चेंबूर जैसे निचले इलाकों में जलभराव हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि सायन में जलभराव हो जाने के चलते दोपहर में बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट लिमिटेड (BEST) ने 12 से अधिक रूट्स पर बसों का रूट डायवर्ट किया। हालांकि, थोड़ी देरी के साथ लोकल ट्रेन नेटवर्क सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

इन इलाकों में भरा पानी

अधिकारियों ने बताया कि कोलाबा, मरीन लाइन्स, मुंबई सेंट्रल, भायखला, दादर, परेल, वर्ली, बांद्रा, कुर्ला, सायन, घाटकोपर, भांडुप, अंधेरी, मुलुंड, जोगेश्वरी, बोरीवली और दहिसर में रुक-रुक कर भारी बारिश हुई या बौछारें पड़ीं। बारिश के कारण शहर, उपनगरों, दो हाईवे और प्रमुख सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम के चलते ट्रैफिक बाधित हुआ, जबकि अंधेरी और दहिसर सबवे में कुछ समय के लिए पानी भर गया। इसके अलावा, जलभराव के कारण अंधेरी सब-वे ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया, जिससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को भारी असुविधा हुई।

लोकल भी प्रभावित

सब समाचार

+ और भी पढ़ें