Get App

PM मोदी के कार्यक्रम से हटाया गया अशोक गहलोत का भाषण? राजस्थान सीएम के आरोपों पर PMO ने दिया ये जवाब

Ashok Gehlot Vs PMO: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने पीएम नरेंद्र मोदीके सीकर वाले कार्यक्रम में उनका पूर्व निर्धारित भाषण कार्यक्रम हटा दिया है। PMO ने अब सीएम अशोक गहलोत के इस आरोप का जवाब दिया है। पीएमओ ने सीएम के आरोपों को खारिज कर दिया है

Akhileshअपडेटेड Jul 27, 2023 पर 12:59 PM
PM मोदी के कार्यक्रम से हटाया गया अशोक गहलोत का भाषण? राजस्थान सीएम के आरोपों पर PMO ने दिया ये जवाब
Ashok Gehlot Vs PMO: पीएम मोदी आज सीकर के कस्बे में एक कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने गुरुवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi in Sikar) के सीकर वाले कार्यक्रम में उनका पूर्व निर्धारित भाषण कार्यक्रम हटा दिया है। गहलोत ने गुरुवार सुबह इस बारे में ट्वीट किया और पीएम मोदी से मांग की कि वह 'अग्निवीर योजना' को वापस लेकर सेना में स्थाई भर्ती जारी रखें, जातिगत जनगणना के राज्य सरकार के संकल्प प्रस्ताव पर फैसला करें। पीएम मोदी आज सीकर के कस्बे में एक कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। वे 1.25 लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र (पीएमकेएसके) राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

PMO ने अशोक गहलोत के इस आरोप का जवाब दिया है। पीएमओ ने सीएम के आरोपों को खारिज कर दिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा है कि प्रोटोकॉल के अनुसार, आपको विधिवत आमंत्रित किया गया है और आपका भाषण भी निर्धारित किया गया है। लेकिन, आपके ऑफिस ने कहा कि आप शामिल नहीं हो पाएंगे।

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में अगले 5-6 दिनों तक बारिश होने के आसार, यमुना फिर खतरे के निशान के पार

PMO ने अपने ट्वीट में लिखा, "श्री अशोक गहलोत जी, प्रोटोकॉल के अनुसार आपको विधिवत आमंत्रित किया गया था और आपका भाषण भी रखा गया था। लेकिन आपके ऑफिस ने बताया कि आप शामिल नहीं हो पाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछली यात्राओं के दौरान भी आपको हमेशा आमंत्रित किया गया है और आपकी गरिमामयी उपस्थिति भी रही है। आज के कार्यक्रम में भी आपका बहुत-बहुत स्वागत है। विकास कार्यों से जुड़ी पट्टिका पर आपका नाम भी प्रमुखता से अंकित है। हाल में आपको लगी चोट की वजह से अगर कोई शारीरिक परेशानी ना हो, तो  कार्यक्रम में आप जरूर शामिल हों और इसकी शोभा बढ़ाएं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें