Get App

असम के सीएम ने ट्विटर बायो में INDIA की जगह 'BHARAT' लिखा, बोले- हमें औपनिवेशिक विरासत से मुक्त होने की जरूरत

NDA vs INDIA: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की क्षेत्रीय शाखा नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस (NEDA) के संयोजक सरमा ने कहा, BJP 'भारत' के लिए है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाली NDA को कड़ी चुनौती देने के प्रयास में जुटे 26 विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (I.N.D.I.A)' रखा है।

Akhileshअपडेटेड Jul 19, 2023 पर 10:30 AM
असम के सीएम ने ट्विटर बायो में INDIA की जगह 'BHARAT' लिखा, बोले- हमें औपनिवेशिक विरासत से मुक्त होने की जरूरत
सीएम ने कहा कि अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम 'इंडिया' रखा। हमें औपनिवेशिक विरासतों से खुद को मुक्त करने का प्रयास करना चाहिए

NDA vs INDIA: विपक्ष द्वारा अपने गठबंधन का नाम UPA से बदलकर 'I.N.D.I.A' रखे जाने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने मंगलवार को अपने ट्विटर बायो में 'इंडिया (INDIA)' हटाकर 'भारत (BHARAT)' कर लिया। सीएम के पुराने ट्विटर बायो में पहले 'Chief Minister of Assam, India' लिखा था, जिसे उन्होंने अब बदलकर 'Chief Minister of Assam, BHARAT' कर लिया है। विपक्षी दलों के गठबंधन के नए नाम पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने मंगलवार को दावा किया कि अंग्रेजों ने देश का नाम 'इंडिया' रखा था। उन्होंने कहा कि हमें 'औपनिवेशिक विरासतों' से राष्ट्र को मुक्त करने के लिए लड़ना चाहिए।

सरमा की यह टिप्पणी सत्तारूढ़ NDA से मुकाबला करने के लिए 26 विपक्षी दलों द्वारा एकजुट होकर गठबंधन बनाने के बाद आई है। मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर ट्वीट पर लिखा, "हमारा सभ्यतागत संघर्ष 'इंडिया और भारत' के आसपास केंद्रित है। अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम 'इंडिया' रखा। हमें औपनिवेशिक विरासतों से खुद को मुक्त करने का प्रयास करना चाहिए।"

यह कहते हुए कि पूर्वजों ने 'भारत' के लिए लड़ाई लड़ी थी, उन्होंने कहा, "हम 'भारत' के लिए काम करना जारी रखेंगे।" राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की क्षेत्रीय शाखा नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस (NEDA) के संयोजक सरमा ने कहा, BJP 'भारत' के लिए है।

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाली NDA को कड़ी चुनौती देने के प्रयास में जुटे 26 विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (I.N.D.I.A)' रखा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें