Get App

National Herald Case: राहुल गांधी से आज लगातार दूसरे दिन पूछताछ करेगी ED, कल 10 घंटे चला था सवाल-जवाब का दौर

Rahul Gandhi से ED लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी पूछताछ करेगी। ईडी ने कांग्रेस नेता से सोमवार को 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। इसके बाद एजेंसी ने राहुल गांधी से मंगलवार को दोबारा पेश होने के लिए कहा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 14, 2022 पर 10:32 AM
National Herald Case: राहुल गांधी से आज लगातार दूसरे दिन पूछताछ करेगी ED, कल 10 घंटे चला था सवाल-जवाब का दौर
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सुरजेवाला ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के खिलाफ लगे आरोपों को निराधार करार दिया है

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ‘नेशनल हेराल्ड’ समाचार पत्र से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी पूछताछ करेगी। ईडी ने कांग्रेस नेता से सोमवार को 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। इसके बाद ईडी ने राहुल गांधी से मंगलवार को दोबारा पेश होने के लिए कहा था।

उधर, राहुल गांधी की पेशी पर सोमवार को कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली समेत देश के कई शहरों में ईडी कार्यालयों के बाहर ‘सत्याग्रह’ किया और मार्च निकाला। इसे पार्टी के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है।

मुख्य विपक्षी दल ने यह दावा भी किया कि दिल्ली पुलिस की धक्कामुक्की के कारण पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम समेत उसके कई नेताओं को चोट आई हैं। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि उसकी तरफ से कोई बल प्रयोग नहीं किया गया। एक अधिकारी ने कहा कि पुलिसकर्मियों के कारण किसी के चोटिल होने की जानकारी उसके पास नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें