दिल्ली के तीन मूर्ति भवन परिसर में स्थित 'नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (NMML)' का नाम बदल दिया गया है। इसका नाम अब 'प्राइम मिनिस्टर्स म्यूजियम एंड सोसाइटी (PMMS)' होगा। गुरुवार शाम NMML सोसायटी की एक बैठक हुई थी और इसमें नाम बदलने का निर्णय लिया गया। तीन मूर्ति भवन भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का आधिकारिक आवास था। आपको बता दें कि NMML सोसायटी के उपाध्यक्ष राजनाथ सिंह हैं और उन्होंने बैठक की अध्यक्षता की थी। इस बदलाव को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है।
